1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पति रोज करता था सेक्स इसलिए पी लिया सैनिटाइजर, की खत्म करने की कोशिश…

पति रोज करता था सेक्स इसलिए पी लिया सैनिटाइजर, की खत्म करने की कोशिश…

By: Amit ranjan 
Updated:
पति रोज करता था सेक्स इसलिए पी लिया सैनिटाइजर, की खत्म करने की कोशिश…

रिपोर्ट : रोहीत पाण्डेय

शाहजहांपुर : काम से वापस आने के बाद पति रोज पत्नी से सेक्स करने को कहता था, मना करने पर जबरदस्ती करता था, और अगर किसी कारण से पत्नी मना करती तो वो उसके साथ मारपीट करता था। चौंकाने वाला पूरा मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आया है जहां रोज सेक्स करने के लिए प्रताड़ित करने वाले पति ने पत्नी को इतना परेशान किया कि उसने मजबूर होकर सैनिटाइजर पी लिया। पति रोज सेक्स करने के बारे में ही नहीं कहता था बल्कि सेक्स ना करने पर बुरी तरह मारता पीटता था। जब इससे भी उसका जी नहीं भरा तो उसने पत्नी से पैसा पैदा करने के लिए दूसरे के साथ हमबिस्तर होने का दबाव डाला। परेशान हाल पत्नी ने सैनिटाइजर पीकर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

मामला कांट थाने का ग्राम पड़ैचा की वर्षा का है। जहां पीड़िता की शादी शादी रमन अवस्थी से लगभग छः:वर्ष पूर्व हुई। उसने बताया कि मेरे पिता सत्यदेव अवस्थी ने मेरे पति की नौकरी बिजली विभाग में प्राइवेट लगवा दी और मेरा पति ड्यूटी से आने के बाद शराब पीकर रोज़ सेक्स करने को कहता था लेकिन मैं फिर भी कुछ नहीं कहती थी। जिस दिन मेरा शरीर बिमार होता था, उसदिन मैं मना करती थी तो मेरे पेट पर लाते मारता था। जिससे मैं बेहोश पड़ी रहती थी। होश आने पर वह यह बात अपनी सास व ननद को बताती थी तो उल्टा उसे ही सुनने को मिलता था।

उसने बताया कि फिर भी मैं सहन करती रही मेरे पति का जब इससे भी मन नहीं भरा तो बोला अब तू पैसे पैदा करके मुझको दें। किसी पैसे वाले को फंसा और उसके साथ एक रात सो और फिर उसे ब्लैकमेल कर। पीड़िता ने बताया कि जब मैंने मना कर दिया तब वह और गुस्सा हो गया और पति ने मेरी सास मुन्नी देवी और ससुर गंगा सागर एडवोकेट को भड़काया। जब से आय दिन यह लोग प्रताड़ित कर रहे थे।

उसने बताया कि इसी से तंग आकर मैंने सैनिटाइजर पी लिया। यह लोग हमारे पिता को कई बार घर से भगा चुके और मेरे मायके वालों को आने नहीं देते। इस मामले में थाना कांट की पुलिस को भी जानकारी है लेकिन पुलिस भी उन्हीं की कहती हैं। उसने धमकी भी दी है, इसलिए यदि मेरे साथ कोई घटना होती है तो उसके दोषी मेरे ससुराल वाले होंगे। मेरे ना होने पर यह बयान ही माने जाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...