1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति ने की पत्नी की हत्या, दरवाजे पर शव छोड़कर फरार हुए ससुराल वाले

पति ने की पत्नी की हत्या, दरवाजे पर शव छोड़कर फरार हुए ससुराल वाले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पति ने की पत्नी की हत्या, दरवाजे पर शव छोड़कर फरार हुए ससुराल वाले

रिपोर्ट : राजनारायन सिंह चौहान / मोहम्मद आबिद
मैनपुरी : दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम रठेरा  में पति ने अपनी ही पत्नि की हत्या कर फरार रहो गया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया जिसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है की पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और पति ने विवाद के बीच पत्नी की हत्या कर दी और पत्नी का शव घर के दरवाजे पर रखकर फरार हो गया।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है स्थानीय लोगों का कहना है की दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था और पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है।

[videopress YzA2sWqp]

दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम रठेरा में घटित इस हत्याकांड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस का कहना है की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...