1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में उतरे सैकड़ो पूर्व सैन्य अधिकारी

पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में उतरे सैकड़ो पूर्व सैन्य अधिकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में उतरे सैकड़ो पूर्व सैन्य अधिकारी

मुंबई में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर हुए हमले की पूर्व सैन्य अधिकारियों ने निंदा की है। रविवार को इन अधिकारियों ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह अविश्वसीन है कि इतने गंभीर मामले को मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार ने इतनी लापरवाही से लिया है।

उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में न्याय नहीं हुआ है और आरोपियों को जमानत मिलना जले पर नमक छिड़कने जैसा है। मामले में न्याय की हल्की सी उम्मीद भी नहीं दिखी है।

600 से अधिक पूर्व अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले बयान में कहा गया है कि नौसेना के पूर्व अधिकारी पर हमला करने और उनके परिवार को नीचा दिखाने वाले आरोपियों पर राजनीतिक दल से जुड़ाव के कारण सख्त कार्रवाई नहीं की गई। यह अविश्वसनीय रूप से चैंकाने वाला है और मुंबई में नौसेना के पूर्व अधिकारी के साथ गुंडागर्दी अस्वीकार्य है।

बयान में कहा कि जो मदन शर्मा के साथ हुआ वह निंदनीय है। हमें पूर्व सैन्य अधिकारियों की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और प्रत्येक नागरिक को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...