1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लैपटॉप योजना के बहाने अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

लैपटॉप योजना के बहाने अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लैपटॉप योजना के बहाने अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला

सपा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व सीएम रहे अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। दरअसल अखिलेश ने उनके कार्यकाल में जारी एक योजना को बंद किये जाने के संदर्भ में ट्वीट किया है।

आपको बता दे कि उनके कार्यकाल में लैपटॉप योजना थी जिसे योगी सरकार ने बंद कर दिया था। बस उसी योजना को लेकर उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसा है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, यदि उप्र की रूढ़िवादी भाजपा सरकार वैज्ञानिक-दृष्टिकोण के ख़िलाफ़ दुराग्रह न रखते हुए सपा की लैपटॉप बांटने की दूरदर्शी योजना जारी रखती तो कोरोनाकाल में शिक्षा गांव-गांव तक पहुंचती रहती।

आगे उन्होंने लिखा, इस भाजपाई गलती ने युवाओं का 1 साल बर्बाद कर दिया है, जिसका जवाब ये पीढ़ी आगामी चुनाव में देगी।

आपको बता दे इससे पहले 20 लाख करोड़ के पैकेज और नॉएडा में हुई गर्भवती महिला की मौत पर योगी सरकार को निशाने पर ले चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...