शिवनेता और सांसद संजय राउत ने परसों कंगना रनौत को मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी और इसके बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
मुंबई में कंगना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए है लेकिन कंगना ने संजय राउत और शिवसेना को चुनौती दी है वो 9 तारीख को आ रही है जिसमें हिम्मत है वो रोककर दिखाए।
कंगना ने जब मुंबई की तुलना POK से की थी तो कइयों ने उस ट्वीट की निंदा की थी और उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन आज एक बार फिर कंगना ने ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के प्रति अपने प्यार को दिखाया है।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302814705568813057
कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, सफलता मिलने के बाद मुझे बड़े हीरो के साथ काम करने का ऑफर हुआ और बड़े बैनर की फिल्म ऑफर हुई लेकिन मैंने मना कर दिया तो मुजे सभी के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
आगे उन्होंने लिखा कि मेरी पहली स्वतंत्र फिल्म में मैंने गौरवशाली मराठा इतिहास शिवाजी महाराज और राणी लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाई क्योंकि मुझे महाराष्ट्र से प्यार है।
बता दें कि कंगना रनौत ने फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ को डायरेक्ट भी किया था। इसमें उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया था।