1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना से संक्रमित, उन्होंने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना से संक्रमित, उन्होंने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना से संक्रमित, उन्होंने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना महामारी अब आम आदमी को ही नहीं बल्कि वीआईपी लोगों को भी अपना निशाना बना रहा है। आपको बता दे कि अब गोवा के सीएम कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इससे पहले कर्नाटक और एमपी के सीएम भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है।

सावंत ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं एसिम्पटोमेटिक हूं और इसलिए मैंने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है।

मैं घर से काम करने वाले अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखूंगा। जो लोग मेरे करीबी संपर्क में आए हैं, मैं उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह देता हूं।

ज्ञात हो, केंद्रीय मंत्री जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जैसे बड़े बड़े नेता इस कोरोना की चपेट में आ चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...