अपने सादे अंदाज और खूबसूरत स्माइल से दर्शकों का दिल जीतने वाले शशि कपूर लड़कियों के फेवरेट हुआ करते थे। हिंदी सिनेमा के चार्मिंग बॉय के नाम से मशहूर शशि कपूर ने भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन आज भी वो अपने फैंस के दिलों में जिंदा है। उनकी वो फिल्में आज भी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है जिसमे वे अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए। सदी के महानायक रहे शशि कपूर यानी बलबीर पृथ्वीराज कपूर की आज जन्मतिथि है। इस मौके पर बता रहे हैं उनकी बिग बी संग कैस बॉन्डिंग रही।

दोनों स्टार्स को एक फ्रेम में देखना काफी रोचक रहा है याद कीजिए दीवार फिल्म का वो डायलॉग जब अमिताभ बच्चन अपनी सुख-समृद्धि गिना रहे होते है और उसी वक्त शशि कपूर जो फिल्म में उनके छोटे भाई होते है अमिताभ के सवाल का पलट कर जवाब देते है कि ‘मेरे पास मां है।’ ये एपिक सीन आज भी लोगों के जहन में ताजा है। दोनों एक्टर्स ने दीवार, काला पत्थर, त्रिशूल और शान जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन के लहजे में संजीदगी और शशि कपूर का चुलबुलापन, ये दोनों ऐसा कॉम्बिनेशन था जिसे बॉलीवुड में आपना खूब नाम बनाया है।

मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो दोनों ने 14 फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की एक्टिंग का ही नतीजा था कि सारी फिल्में सुपरहिट भी रही। इनमें सुहाग, त्रिशूल, एहसास, रोटी कपड़ा और मकान, ईमान धरम, दीवार, दो और दो पांच, सिलसिला, नमक हलाल, काला पत्थर, जानी दोस्त, कभी कभी, अकायला और शान जैसी फिल्में शामिल है इसके अलावा शशि कपूर की डायरेक्शनल फिल्म अजूबा में अमिताभ बच्चन ने एक्टिंग की थी इस फिल्म में शशि कपूर भी थे।

दोनों की पर्सनल लाइफ में भी अच्छी बॉन्डिंग थी। अमिताभ को शशि कपूर हमेशा बबुआ कहकर बुलाया करते थे। अगर 14 में से 9 फिल्मों में शशि कपूर को ज्यादा पैसे मिले तो इसमें कोई ताज्जुब नही होना चाहिए क्योंकि करियर की शुरुआत में बिग बी खुद भी इस बात को लेकर फिक्रमंद थे कि शशि कपूर के सामने एक्टिंग करना उनके लिए कितना मुश्किल होगा। शशि उस समय बड़े स्टार थे और चॉकलेटी एक्टर के तौर पर जाने जाते थे। अमिताभ बच्चन अपने एंग्री यंग मैन के रोल्स में शानदार थे मगर शशि कपूर का चुलबुला अंदाज भी हमेशा निराला रहा।

रोमांटिक हीरो के तौर पर हमेशा ही शशि कपूर को देखा गया है। लेकिन शशि कपूर वह अभिनेता है जिन्होंने कमर्शियल फिल्मों से लेकर समांतर फिल्मों में काम किया और शानदार अभिनेता के तौर पर खुद को फिल्मी इतिहास में दर्ज किया। इतना ही नही वह एक ऐसे अभिनेता भी है जिन्हें इंटरनेशनल स्तर पर भी काफी सराहा गया है।