आज के समय में द कपिल शर्मा शो टीवी के जगत का सबसे हास्य शो बन गया है। कपिल शर्मा का यह टीवी शो बच्चों से लेकर बड़ों तक काफी पसंद किया जाता है। इस शो की पॉपुलैरिटी दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही है।
सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो का लोग हर हफ्ते बेशब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के स्टार्स एक एपिसोड़ के लिए कितना पैसा लेते हैं।
बात सबसे पहले शो के प्रस्तुतकर्ता कपिल शर्मा की करते हैं। अपनी लाजवाब कॉमेडी के दम पर कपिल शर्मा ने बॉलीवुड में अलग पहचान बना ली है। बॉलीवुड के बड़े से बड़े अभिनेता हर हफ्ते कपिल के शो पर आते हैं और कपिल की कॉमेडी के दम पर हंसी के ठहाके लगाते नजर आते हैं।
बता दें कि कपिल एक एपिसोड के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए लेते हैं।
शो के दूसरे किरदार कृष्णा अभिषेक जो हर एपिसोड में सपना का किरदार निभाते हैं वो एक एपिसोड के लिए लगभग 10 से 12 लाख रुपए लेते हैं। सपना के किरदार में कृष्णा दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

लाफ्टर क्वीन कहीं जाने वाली भारती सिंह शो के दौरान अलग-अलग किरदार में नजर आती हैं और दर्शकों को वो हर किरदार में पसंद आती हैं। भारती को भी एक एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपए मिलते हैं।

कपिल के प्यार में पागल भूरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती हर वीकेंड के एक एपिसोड के लिए 2 से 3 लाख रुपए लेती हैं तो वहीं अक्षय कुमार ने एक एपिसोड के दौरान मस्ती करते हुए चन्दन की कमाई का खुलासा किया था। चंदू चाय वाले का किरदार निभाने वाले चन्दन एक एपिसोड के 5 लाख रुपए लेते हैं, ऐसा अक्षय ने उनका कॉन्ट्रैक्ट पढ़ते हुए बताया था।