1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

By: Amit ranjan 
Updated:
नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

नई दिल्ली : देश आज गणतंत्र दिवस का 71वां दिवस मना रहा है, एक तरफ जहां इस दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस दिवस के ही दिन एक सड़क हादसे ने तकरीबन 5 घरों में मातम का माहौल उत्पन्न कर दिया। दरअसल यह खबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से है जहां नेशनल हाईवे 19 पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा गांव की है बताया जाता है कि विपिन पाल सिंह नाम के एक व्यक्ति की आसनसोल में मौत हो गई थी। विपिन पाल सिंह के शव को लेकर उनके भाई नवनीत चार अन्य लोगों के साथ चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे एंबुलेंस जैसे ही अमवा गांव के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार एंबुलेंस हाईवे के किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई।

आपको बता दें कि इस हादसे में एंबुलेंस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एंबुलेंस में दो ड्राइवर थे जिनकी अभी तक पहचान नही हो सकी है। मृतकों में आसनसोल में जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उनका एक भाई और उनके दो दोस्तों के अलावा एंबुलेंस के दो चालक की मौत हुई है पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

भदोही पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि एक शव एंबुलेंस में रखकर आसनसोल से 5 लोग चित्तौड़गढ़ जा रहें थे। हाईवे पर खड़े एक कंटेनर से एंबुलेंस की टक्कर लगने की वजह से 5 लोगों की मौत हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...