1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. हनी सिंह ने अपने नए गाने ‘लोका’ ने किया शराब का जिक्र

हनी सिंह ने अपने नए गाने ‘लोका’ ने किया शराब का जिक्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हनी सिंह ने अपने नए गाने ‘लोका’ ने किया शराब का जिक्र

फिल्म जगत एक ऐसी दुनिया है जो दूर से काफी ग्लैमरस नजर आती है। इसे देख ऐसा लगता है कि यहा सब कुछ अच्छा है लेकिन ऐसा जरूरी नही है। कई बार असफलता। ऐसे में कोई ज्यादा सक्सेस होने से खुद को संभाल नही पाता है तो कोई फेलियर को नही पचा पाता है। ऐसे फेमस सेलेब्रिटी को सफल होने के बाद नशे की लत लग जाती है और फिर नशे की लत छड़ाने के लिए रिहेब सेंटर का सहारा लेना पड़ता है।

https://www.instagram.com/p/B9GihfhBg8r/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड के जाने माने पॉप स्टार और कंपोजर यो यो हनी सिंह का अभी एक नया गाना रिलीज हुआ है। हनी सिंह अपने नए गाने ‘लोका’ की लॉन्चिग के दौरान मीडिया से मिले। उनके कई पुराने गीतों की तरह ही ‘लोका’ में भी शराब का जिक्र है। गाने की प्रमोशन के दौरान हनी सिंह ने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। साथ ही अपने रिहेब जाने की बात पर भी रिएक्ट किया।

https://www.instagram.com/p/B9Qp6iHhJ0c/?utm_source=ig_web_copy_link

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो अपने करियर के शीर्ष पर रहने के दौरान शराब के नशे के कारण हनी सिंह को रिहेब में जाना पड़ा था। इस दावे को खारिज करते हुए हनी सिंह ने कहा, “मैं कभी भी रिहेब नहीं गया। मुझे पता है कि मुझे और मेरी जिंदगी को लेकर कई सारी खबरें सामने आई हैं। अब मैं शराब नहीं पीता हूं।”

https://youtu.be/t9-eNI3w7EY

हनी सिंह ने अपने सॉन्ग में शराब के जिक्र पर कहा, “जब भी आप पार्टी करते हैं, तो इसके पीछे शराब सबसे बड़ी वजह बनती है। आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं। यहा तक की हमारी सरकार भी शराब की दुकान खोलने के लिए लाइसेंस देती है, जिस दिन वे लाइसेंस देना बंद कर देंगे हम अपने गानों में इसका जिक्र करना बंद कर देंगे। अपने गानों में भद्दे लिरिक्स का प्रयोग करने के कारण गायक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था, जिसे लेकर उन्होंने काफी सुर्खिया बटोरी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...