1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. किसानों के ट्रैक्टर रैली से बैखलाये गृह मंत्री शाह, दौड़ कर पहुंचे दिल्ली पुलिस मुख्यालय

किसानों के ट्रैक्टर रैली से बैखलाये गृह मंत्री शाह, दौड़ कर पहुंचे दिल्ली पुलिस मुख्यालय

By: Amit ranjan 
Updated:
किसानों के ट्रैक्टर रैली से बैखलाये गृह मंत्री शाह, दौड़ कर पहुंचे दिल्ली पुलिस मुख्यालय

नई दिल्ली : 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली से पहले गृह मंत्री अमित शाह अचानक मंगलवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंच आये, जहां वे अधिकारियों के साथ 3 घंटे बैठक करेंगे। खबरों की मानें तो यह बैठक किसानों का 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर है। जिसे लेकर किसान सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके है। वहीं कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को निर्णय लेने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने बुधवार को अगली सुनवाई की डेट दी।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानून को लेकर किसान लगातार पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे हैं, जिसे लेकर अभीतक नौ चरणों का वार्ता हो चुके है, लेकिन इन सभी वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। अब जब गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा हैं तो सरकार के साथ-साथ प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। अब देखना यह है कि शाह के इस दौरे का क्या नतीजा सामने आता है।

सूत्रों की मानें तो इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह प्लाज्मा डोनर से मिलने के साथ ही एक ऐप भी लॉन्च करेंग। इसके अलावा वे  कोरेना वॉरियर्स को भी सम्मानित करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...