1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. लॉकडाउन का असर, टली एक और फिल्म की रिलीज

लॉकडाउन का असर, टली एक और फिल्म की रिलीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लॉकडाउन का असर, टली एक और फिल्म की रिलीज

पिछले कुछ दिनों से कोरोना के कहर के वजह से देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। जिससे कई फिल्मों की रिलीज में दिक्कतें आ रही है। हाल ही में हॉलीवुड में भी फिल्मों की रिलीज रूक गई है।

बता दें कि, जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म ”नो टाइम टू डाय” की रिलीज टाली गई थी। इसके अलावा ”फास्ट ऐंड फ्यूरियस 9” , ”पीटर रैबिट 2” जैसी फिल्में भी शामिल है। वहीं इस लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। यह फिल्म गल गडोट और क्रिस पाइन की मुख्य भूमिकाओं वाली ”वंडर वुमन 1984” है, जिसकी रिलीज कोरोना के कारण रोक दी गई है।

दरअसल, 24 मार्च को घोषणा की गई है कि इस फिल्म को अब 5 जून 2020 की जगह 14 अगस्त 2020 को रिलीज किया जाएगा। ये 2017 में जीसी कॉमिक्स पर आई फिल्म का सिक्वल है।

https://www.instagram.com/p/B-II3WGhidO/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बताते चलें कि, फिल्म की लीड हिरोइन गल गडोट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, यह एक ऑफिशल अनाउंसमेंट है। ऐसे डरावने समय में, मैं बेहतर फ्यूचर फिल्म की कामना करती हूं, जबकि हम सिनेमा को साथ में इंजॉय कर सकेंगे। साथ ही उनहोंने कहा कि, ”वंडर वुमन 84” की रिलीज डेट 14 अगस्त 2020 की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं। उम्मीद करती हूं कि सभी सुरक्षित हों। आप सभी को मेरा प्यार।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...