नई दिल्ली : भोजीपुरी गानों की बात हो और निरहुआ और आम्रपाली की नहीं, तो ये बहुत नाइंसाफी होगी, क्योंकि इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते है। वैसे भी निरहुआ और आम्रपाली हो, हंसी-ठीठोली ना हो ये हो नहीं सकता। आपको बता दें कि एक बार फिर ये जोड़ी होली से पहले ही धमाल मचा रहा है। जिसका टाइटल है ‘होली में राजा आजा दोहा कतर से’।
बता दें कि इस गाने को निरहुआ ने अपने यूट्यूब चैनल निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर लॉन्च किया है, जिसका टाइटल है ‘होली में राजा आजा दोहा कतर से’। आपको बता दें कि इस गानें को अब तक करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं जबिक इसका म्यूजिक ओम ओझा ने कंपोज किया है। ये गाना साल 2017 की होली से पहले लॉन्च हुआ था। इसे अब तक एक करोड़ से ज्यादा यानी 13,443,427 व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर वन जोड़ी है। इनकी फिल्में और गाने आते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। ये दोनों जिस भी गाने या फिल्म में होते हैं, उसका हिट होना तय है। दोनों ने पहली बार साल 2014 में आई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ से पहली बार साथ काम किया। इसके बाद दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी और अब तक 30 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके है।
देखें वीडियो