1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ऐतिहासिक : पीएम मोदी 5 अगस्त को खुद राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे

ऐतिहासिक : पीएम मोदी 5 अगस्त को खुद राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऐतिहासिक : पीएम मोदी 5 अगस्त को खुद राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे

लगता है पीएम मोदी को 5 अगस्त कुछ अधिक ही पसंद है। पिछले साल इसी दिन पीएम मोदी की सरकार ने धारा 370 हटाकर भारत माता के मुकुट कश्मीर को आज़ादी दी थी वहीं इस साल 5 अगस्त को राम मंदिर की नींव रखते ही उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा।

ये दोनों ही घटना ऐतिहासिक है क्यूंकि आज़ादी के 70 सालों के बाद भी किसी पीएम की इन दोनों मसलों को हल करने की हिम्मत नहीं हुई लेकिन अपने अदम्य साहस और भगवान शिव के आशीर्वाद से पीएम मोदी ने ये संभव किया है।

आपको बता दे कि बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगस्त के पहले हफ़्ते की 2 तारीखें दी गई थी।

अब खबर है कि अब 5 अगस्त को पूर्णिमा के दिन भूमि पूजन किया जाएगा। यह भाद्रपद माह की द्वितीया तिथि होगी। धर्म की दृष्टि से द्वितीया को किया गया कार्य अखंड होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...