1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सुसाइड से पहले ही हिरेन मनसुख ने लिखा था सीएम उद्धव को पत्र, इन पर लगाया था परेशान करने का आरोप

सुसाइड से पहले ही हिरेन मनसुख ने लिखा था सीएम उद्धव को पत्र, इन पर लगाया था परेशान करने का आरोप

By: Amit ranjan 
Updated:
सुसाइड से पहले ही हिरेन मनसुख ने लिखा था सीएम उद्धव को पत्र, इन पर लगाया था परेशान करने का आरोप

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले स्कॉर्पियों के मालिक का शव कल यानी 5 जून को बरामद किया गया था। जिसके बाद इसे लेकर कई तरह की कयासे लगाये जाने लगे। कोई इसे सुसाइड बताने लगा, तो किसी ने इसे सोची समझी साजिश। हालांकि अब इस मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर यह कोई साजिश है या उन्होंने खुद ये कदम उठाया था। फिलहाल एटीएस अभी हिरेन मनसुख की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

खबरों की मानें तो हिरेन मनसुख ने अपनी मौत से पहले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था और बार-बार पुलिस एवं पत्रकारों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया था। पत्र में हिरेन मनसुख ने लिखा कि उन्हें पुलिस और मीडिया की तरफ से परेशान किया जा रहा है। उनसे बार-बार के एक ही तरह का सवाल किया जा रहा था। उन्होंने आगे लिखा- “जबकि मैं पहले ही बता चुका था कि मेरी कार चोरी हुई थी। मुझे बिना बात परेशान किया जा रहा था।”

गौरतलब है कि हिरेन मनसुख की मौत के जांच के साथ ही महाराष्ट्र एटीएस मुकेश अंबानी के धमकी मामले की भी जांच करेंगे। आपको बता दें कि पिछले दिनों अंबानी के घर के पास एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी, जिसमें जिलेटिन की छड़ें थीं। इसके बाद शुक्रवार को गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन का शव बरामद हुआ। बता दें कि मनसुख हिरेन मौत मामले की जांच भी महाराष्ट्र सरकार ने एटीएस को सौंप दी है।

इधर, मनसुख हिरेन की आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आएगी, जिससे यह पता चल पाएगा कि आखिर किस तरह से मौत हुई है। मनसुख हिरेन का पोस्टमार्टम कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में किया जा रहा है। यहां पर वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं थी। पुलिस के अनुरोध पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। पोस्टमार्टम 4 डॉक्टर्स विशेषज्ञों की टीम कर रही है, जिसमें डॉक्टर, पैथोलॉजी डॉक्टर, फोरेंसिक एक्सपर्ट शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...