1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हरिद्वार पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि लव जिहादियों को बीच चौराहे पर सीधे फांसी दे दी जाए

हरिद्वार पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि लव जिहादियों को बीच चौराहे पर सीधे फांसी दे दी जाए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरिद्वार पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि लव जिहादियों को बीच चौराहे पर सीधे फांसी दे दी जाए

हरिद्वार: हरिद्वार पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि लव जिहादियों को बीच चौराहे पर सीधे फांसी दे दी जाए। उनकी कोई अपील न ली जाए और न ही कोई सुनवाई की जाए। साध्वी प्राची ने ये भी कहा कि बेटियों को जबरन लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। धर्मांतरण न करने वाली बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया जा रहा है।

देशभर में लव जिहाद को लेकर आक्रोश है। हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर भी लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान साध्वी प्राची ने लव जिहाद के खिलाफ बोलने के साथ ही उन्होंने बल्लभगढ़ और हाथरस समेत तमाम मुद्दों को लेकर इशारों-इशारों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा।

हाल ही में योगगुरु बाबा रामदेव ने हरियाणा के बल्लभगढ़ में लव जिहाद के नाम पर किए गए हत्याकांड में आरोपितों को खुलेआम फांसी दिए जाने की मांग की, जिससे यह बाकी के लिए उदाहरण बनें और कोई अन्य ऐसी हिमाकत करना तो दूर, ऐसा सोच भी न सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि देश में इस वक्त लव जिहाद के नाम पर हत्याओं और अपराध का जो दौर चल रहा है, जो गुंडागर्दी हो रही है, उसे रोकने को सख्त कानून बनाएं और ऐसे आरोपितों को सरेआम चौराहों पर फांसी दी जाए, जो नजीर बनें।

योगगुरु बाबा रामदेव ने निकिता को बहादुर बेटी बताते हुए घटना पर दुख जताया, कहा कि यह शर्मनाक है कि किसी को महज इसलिए सरेशाम मार डाला गया कि उसने अपना धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया था। कहा कि यह देश के लिए कलंक है, इस दाग को जल्द से जल्द मिटा देना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...