मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में एक युवक ने शराब के नशे में बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। युवक खंभे पर लगी बिजली की केबल को तोड़ने का प्रयास करने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
युवक की यह पूरी हरकत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। समय रहते उसे नीचे उतार लेने से बड़ा हादसा टल गया।
यह घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 की बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।