1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका के कामकाज की समीक्षा करते हुए पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी की

हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका के कामकाज की समीक्षा करते हुए पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका के कामकाज की समीक्षा करते हुए पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी की

विकासनगर: हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका के कामकाज की समीक्षा करते हुए पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी की। उन्होंने पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्रों के निवासियों की समस्याओं को देखते हुए परिवार रजिस्टर बनाने के काम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर में हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा पथ प्रकाश सुविधा के लिए सभी विद्युत पोल पर लाइट लगाने के निर्देश भी दिए।

नगर पालिका हरबर्टपुर के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने नगर निकाय की आय में वृद्धि के लिए भवन कर व यूजर चार्ज में लगे कार्मिकों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्रों के निवासियों के परिवार रजिस्टर तैयार करने के काम को शीघ्र पूरा करने के आदेश जारी किए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत देते हुए पालिका के अवर अभियंता व सुपरवाइजर को निर्माण कार्यों के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को भी कहा।

पालिका अध्यक्ष ने नगर में ऐसे विद्युत पोल को चिन्हित करके जिन पर लाइट नहीं लगी है, उनपर लाइट लगाने व कोरोना संक्रमण की दृष्टि से नागरिकों को जागरूक करने के लिए पालिका कर्मियों से प्रयास करने की अपील भी की। समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, पवन थापा, मनोज बिष्ट, राजीव कुमार, राजेंद्र कुमार, मुरारीलाल, मंगल सिंह, दीपेंद्र कुश्वाहा, संदीप गुसाईं, शिवम, सफदर बेग, शाहना खान, निशा भट्ट, खुशबीर, सुंदर लाल, मोहम्मद आजम आदि उपस्थित रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...