1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली-NCR में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी

दिल्ली-NCR में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली-NCR में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी

दिल्ली-NCR में लगातार दो दिन से भारी बारिश हो रही है.कल रातभर दिल्ली NCR में बारिश होती रही.और आज सुबह भी बारिश का ये सिलसिला जारी है.बारिश के बाद लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन जलभराव की मुसीबत ने दिल्ली वालों की टेंशन दोगुनी कर दी है.लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया है.गलियां पानी में डूबी हुई हैं.जगह-जगह सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया है.इस बीच दिल्ली में कहीं बारिश से पेड़ गिरे तो कहीं जलभराव होने से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा.सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक में दिक्कतें आ रही है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...