1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 14 लोग जले

गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 14 लोग जले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 14 लोग जले

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

गाजियाबाद: यूपी की गाजियाबाद जिले में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आ रहा है, मिली जानकारी के मुताबिक आग थाना लिंक रोड के इंडस्ट्रियल एरिया के 12/71 फैक्ट्री में लगी है। इस फैक्ट्री में मास्क और पीपीई किट बनाई जाती हैं। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए साहिबाबाद और वैशाली फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं।

आपको बता दें कि काफी मशक्कत के बाद आग काबू पाया जा सका। इस मामले में सीओं सदर की मानें तो उन्होने जामकारी दी है कि 14 लोग इस आग से झुलस गये हैं। उन्होने आगे कहा कि “झुलसे लोगों में से 5 लोगों को मैक्स हॉस्पिटल में और 8 लोगों को यशोदा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर आग बुझाने का काम चल रहा है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वहां पर मास्क और PPE किट बनाई जाती थीं।“

घटना स्थल पर पहुंचे SSP कलानिधि नैथानी ने बताया कि “स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। सूचना के आधार पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और आग पर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।“ उन्होंने आगे बताया कि “शुरुआती दौर में जांच के बाद पाया गया कि इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रही दो महिलाएं और एक नाबालिग बच्चे सहित कुल 14 लोग झुलस गए हैं। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।“

आपको बता दें कि अभीतक यह साफ नहीं हो पाया है कि फैक्ट्री में आग लगने का कारण क्य़ा है? दमकल की टीम अंदर तलाश कर रही है कि कोई और कैजुअल्टी तो नहीं हुई है। आपको बता दें कि  कंपनी में केमिकल के ड्रम में धमाके भी हुए हैं, जिससे कंपनी का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया है। पुलिस ज़ॉच में जुट गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...