1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शामली में कोरोना टीका लगने के बाद बिगड़ी तबीयत, वजह निकला ब्लड प्रेशर

शामली में कोरोना टीका लगने के बाद बिगड़ी तबीयत, वजह निकला ब्लड प्रेशर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शामली में कोरोना टीका लगने के बाद बिगड़ी तबीयत, वजह निकला ब्लड प्रेशर

शामली: पूरे देश में कोरोना महामारी के बाद आज से कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं और देश के साथ साथ प्रदेश में भी टीकाकरण किया जा रहा है,जहां आज सुबह पीएम मोदी ने टीककारण की शुरूआत की थी लेकिन इससे पहले पूरे देश में वैक्सीनेशन का ट्रायल किया गया था और उत्तर प्रदेश में तीन बार कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया गया, जिसमें किसी भी परेशानी से निजात पाने के लिए तैयारियों को परखा गया था।

यूपी में तीन फेस की कोरोना ट्रायल और पूरे देश के साथ आज यूपी में भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है लेकिन शामली में ब्लॉक मैनेजर मुबस्सिर की कोरोना का टीका लगवाने के बाद तबीयत अचानक बिगड़ गई और टीका लगवाने के बाद अचानक उन्हें चक्कर आने लगे। इसके बाद उन्हें तुरंत भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय राणा का कहना है कि मुबस्सिर ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। और सुबह ब्लड प्रेशर की दवाई लेने के बाद भी उनके बल्ड प्रेशर में उतार चढ़ाव हो रहा था।

वैक्सीनेशन के पहले दिन ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर मुबस्सिर तय समय के हिसाब से सीएचसी कुड़ाना पहुंचे जहां उन्होंने सुबह शामली की सीएचसी कुड़ाना में टीका लगवाया लेकिन टीका लगवाने के कुछ ही देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। लेकिन जांच करने के बाद पता चला कि ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उन्हें चक्कर आए है। मुबस्सिर को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

शामली के जिला अधिकारी जसजीत कौर का कहना है कि जिले में टीकाकरण में कोई परेशानी नहीं आई है लेकिन सीएसची कुड़ाना में एक कोरोना टीकाकरण करने वाले को ब्लड प्रेशर की समस्या हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...