1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमापी, मशीनों को किया गया सीज,दो लोग गिरफ्तार

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमापी, मशीनों को किया गया सीज,दो लोग गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमापी, मशीनों को किया गया सीज,दो लोग गिरफ्तार

रिपोर्ट : प्रवीण अरोड़ा / मोहम्मद आबिद
गाजियाबाद :  देश को स्वस्थ्य बनाने के लिए देश की सरकारें बेहतर काम कर रहे हैं लेकिन कुछ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग खिलवाड़ कर रहे हैं बतादें की गाजियाबाद के लोनी में गुडगांव हरियाणा की टीम ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की और दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाऊंड सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है।

गुडगांव हरियाणा की टीम के डॉक्टर हरजिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें लोनी तिराहे पर साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अवैध लिंग परीक्षण कार मोटी कमाई करने की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने और उनकी टीम ने कार्रवाई कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है वहीं इसके साथ ही आरोपियों से मोबाईल फोन सहित 13,000 हजार रूपये भी बरामद कर लिए गए हैं।

 

बताया जा रहा है की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को भी जब्त कर सील कर दिया है और दो लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...