राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए उनको अधिक से अधिक प्रोत्साहन दिया जाए-योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा है कि प्रदेश सरकार ने उद्योगों के लिये नीति का सरलीकरण किया गया है और अब इस बात की आवश्यकता है कि निवेशकों को सभी सुविधाएं सुलभ कराने के साथ उद्योगों की स्थापना के लिये उन्हें अधिक से अधिक प्रोत्साहन दिया जाए।
योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में औद्योगिक निवेश का विशेष महत्व है।
इससे जहां एक तरफ विकास होता है, तो दूसरी तरफ लोगों को रोजगार भी मिलता है। अतः प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिये अधिकारी पूरी रुचि लेकर कार्य करें।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने नगर विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में लागू की जा रही अमृत मिशन तथा स्मार्ट सिटी योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के तहत कराए जाने वाले विकास कार्य पूरी गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 8, 2020
इसके लिए इन्हें सीएनजी उत्पादन, गोबर के दीप निर्माण और अन्य आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने की जरूरत है। नगर विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में लागू की जा रही अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। इन योजनाओं के तहत कराए जाने वाले विकास कार्य पूरी गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरी किए जाएं।