1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्या आपने खाया है चूहे का आचार ?, नहीं खाया है तो हो जाइये सावधान

क्या आपने खाया है चूहे का आचार ?, नहीं खाया है तो हो जाइये सावधान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्या आपने खाया है चूहे का आचार ?, नहीं खाया है तो हो जाइये सावधान

रिपोर्ट : राज नारायण चौधरी / मोहम्मद आबिद
मैनपुरी : आपने आम, गाजर, मूली, शलजम, पपीता, मिर्ची का अचार तो खूब शौक से खाया होगा और इससे साथ ही बहुत सारे आचार टेस्ट भी लिए होंगे। लेकिन आपको हम ऐसे अचार के बारे में बताने जा रहे है जहां खाना तो दूर की बात है सोचने पर भी मन परेशान होने लगता है।

पूरा मामला मैनपुरी का है जहां अचार में मरा हुआ चूहा देख लोगों के होश उड़ गए, बता दें कि मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के बड़ा चौराहा स्थित बाबा ब्रांड अचार मुरब्बा की दुकान से खरीदे गए अचार के डिब्बे में जह मरा हुआ चूहा मिला तो देखते ही उसके होश उड़ गए उसके बाद पीड़ित ग्राहक ने खाद्य सुरक्षा विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी है वहीं मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम पहुंची और दुकान पर छापेमारी कर अचार को सील कर अचार सेंपल के लिए भेज दिया है।

बता दें कि बड़ा चौराहा स्थित अचार मुरब्बा की प्रसिद्ध दुकान बाबा ब्रांड से मुन्ना नाम के ग्राहक ने अचार खरीदा तो अचार के डिब्बे में मरा चूहा निकला जिसके बाद ग्राहक मुन्ना ने दुकान मालिक से इस बात की शिकायत की।

ग्राहक मुन्ना का आरोप है कि बात तो दबाने के लिए दुकान मालिक ने उसे पैसे का लालच दिया और कहा मामला यहीं रफा दफा करो। वहीं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल ने अचार में चूहा निकलने की बात को सही बताया है।

वहीं अब पूरे मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है और अब इस घटना के बाद से आपको भी सतर्क रहना होगा की कहीं आपकी थाली में चूहे का अचार न मिल जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...