लॉकडाउन की घोषणा के साथ देशभर में पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लग गई । वहीं, मंगलवार को 42 दिन बाद मथुरा कासगंज ट्रैक से श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरी, जो कि बांद्रा से बरेली के लिए गई। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकी। इस ट्रेन के गुजरने को लेकर रेलवे प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा और ट्रेन के गुजरने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली ।
बांद्रा से बरेली के लिए जाने वाली ट्रेन का हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 8:00 बजे था, लेकिन वह देरी से दोपहर को दो बजकर पांच मिनट पर आई। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में करीब 23 बोगियां थीं। ट्रेन के गुजरने के समय स्टेशन पर कर्मियों की चहलकदमी दिखी। ट्रेन के जाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक कालीचरण का कहना है श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर को दो बजकर पांच मिनट पर आई थी। यह बरेली के लिए रवाना हुई है।