हाथरस: कोरोना से मुक्त चल रहे हाथरस शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही शहर के लोगों में दहशत मच गई। शहर के बीचों बीच घंटाघर और उसके आसपास का इलाका शुक्रवार को ही हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था।
जिले से सटे आगरा, मथुरा व अलीगढ़ में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे और यहां के लोग इसे लेकर राहत में थे कि जिले में हाल फिलहाल में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन अब पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन मामले सामने आए।
हाथरस: शहर के आरपीएम कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बना रखा है। लाला का नगला का सब्जी विक्रेता इसी क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। जैसे ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वहां खलबली मच गई। उसे वहां से एंबुलेंस से मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया और पूरे क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज कराने में अधिकारी जुट गए।