हाथरस : कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकजाउन जारी है। फिलहाल ये लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। इस दौरान कई चीजों का ध्यान रखा गया है। पुरदिलनगर कस्बे में लॉकडाउन के चलते बाजार खुलने को लेकर असमंजस बना हुआ है।
वहीं, असमंजस को दूर करने के लिये एसडीएम विजय कुमार शर्मा एवं सीओ डा राजीव कुमार सिंह ने कस्बे के व्यापारियों के साथ शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए पुलिस चौकी में बैठक की और निर्देश दिये कि केवल जरुरत की वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी और सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी।