हाथरस शहर के तीनों हॉट स्पॉट इलाकों को शुक्रवार की शाम सील कर दिया गया। इसमें पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर लोगों के आवागमन को रोक दिया गया है। यहां आवश्यक वस्तुएं की दुकानें भी नहीं खुलेंगी।
दरअसल, गुरुवार को दो और पॉजीटिव केस मिले। अब तक मिले कुल नौ पॉजीटिव केस में से पांच वर्तमान में एक्टिव हैं, वहीं चार ठीक हो चुके हैं। पिछले सात दिनों में हाथरस शहर के कुल चार लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके तहत लाला के नगला में एक किलोमीटर और सीकनापान, ओढ़पुरा, में चारों ओर 400 मीटर का दायरा हॉट स्पॉट बनाया गया है। वहीं सासनी के विष्णुपुरी इलाके में एक केस मिलने के कारण वहां 400 मीटर का दायरा हॉट स्पॉट बनाया है। हाथरस में ओढ़पुरा, सीकनापान और लाला के नगला को शाम को सील कर दिया गया। लोग अब अपने इलाके से बाहर नहीं निकल पाएंगे। पुलिस ने बेरीकेडिग कर दी है।