1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हाथरस: पीड़ित परिवार से मिले रामदास अठावले, बोले- DM पर हो कार्रवाई

हाथरस: पीड़ित परिवार से मिले रामदास अठावले, बोले- DM पर हो कार्रवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस: पीड़ित परिवार से मिले रामदास अठावले, बोले- DM पर हो कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के हाथरस हुई घटना में राजनीति दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से गैंगरेप पीड़िता के परिवार से नेताओं का मिलने का सिलसिला जारी है। कुछ दिन पहले राहुल-प्रियंका गाँधी पीड़िता के परिवार में मिलने पहुंचे थे।

आप नेता संजय सिंह भी कुछ दिन पहले पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। जहां मीडिया से बात करते समय उनपर किसी ने स्याही फेंका था।

अब केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के प्रमुख रामदास अठावले ने सोमवार को ट्वीट करके बताया था की वो मंगलवार पीड़िता के परिवार वालों से मिलने हाथरस जाएंगे।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कल मंगलवार ता.6 ऑक्टोबर को हाथरस के पीडित दलित युवतीके परिवारको मिलने और सांत्वना करने कल उत्तर प्रदेश के हाथरस के बुलगडी गाव जा रहा हूं। पीडित दलित युवती के परिवार को संरक्षण देने के लिये और उन्हे न्याय दिलाने के लिये मै उनके साथ हूं।

केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के प्रमुख रामदास अठावले ने मंगलवार को हाथरस के बुलगढ़ी गांव में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में पीड़िता के परजिनों से व्यक्तिगत भेंट कर सान्त्वना प्रदान की । पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मैं और आरपीआई के देश भर के कार्यकर्ता हरसंभव प्रयास करेंगे।

मुलाकात के दौरान रामदास अठावले ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। और जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि पीड़ित परिवार डीएम प्रवीण कुमार पर धमकाने और दबाव डालने का आरोप लगाता आया है। परिवार की मांग है कि डीएम को हटाया जाए।

उन्होंने  कहा कि मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से बात करूंगा और डीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करूंगा। उन्होंने कहा दलित समुदाय को केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पर भरोसा है।

योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ ही आगे बढ़ रही है। इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने का काम सरकार कर रही है।

राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति हो गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार एसआईटी जांच भी करा रही है। कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। रामदास अठावले ने कहा कि यह घटना मानवता पर कलंक है। उन्होंने अपनी पार्टी के फंड से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...