1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस: राजस्थान से कुल 14708 प्रवासी श्रमिक 389 बसों के द्वारा ट्रांजिट कैम्प आए

हाथरस: राजस्थान से कुल 14708 प्रवासी श्रमिक 389 बसों के द्वारा ट्रांजिट कैम्प आए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस: राजस्थान से कुल 14708 प्रवासी श्रमिक 389 बसों के द्वारा ट्रांजिट कैम्प आए

हाथरस: राजस्थान में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला अभी जारी है।
राजस्थान में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को उनको गृह जनपद तक सुरक्षित एवं सकुशल पहुंचाने के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा प्रबंध किए गए हैं।

26 मई तक राजस्थान से कुल 14708 प्रवासी श्रमिक 389 बसों के द्वारा ट्रांजिट कैम्प पर आए हैं। 26 मई ट्रांजिट कैम्प से अब तक कुल 18974 प्रवासी श्रमिकों को 495 रोडवेज बसाें के द्वारा ट्रांजिट स्थल से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए रवाना किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...