रिपोर्ट:गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्में ही नहीं उनकी बोली कोई भी बात या उनका लिया एक भी स्टेप वायरल होने में सेकेंड नहीं लगाता । और जब बात भाईजान के प्यारभरी जिंदगी से रिलेटेड हो तो भई खबर का फैलना तो लाजमी है। सुपरस्टार सलमान खान वैसे तो कई हसीनाओं को डेट कर चुके है लेकिन हाल फिलहाल सल्लू मियां ऑफिशियली सिंगल ही है। जब मौका वेलेंटाइन वीक का हो तो ऐसे में उनके फैंस उनकी लव लाइफ के बारे में जानने में एक्साइटेड तो रहेंगे ही। फैंस की एक्साइटमेंट और क्यूरोसिटी को देखते हुए मिडिया कॉफ्रेंसिंग के दौरान एक जर्नलिस्ट ने सलमान खान से उनके वेलेंटाइन डे की प्लॉनिग के बारे में पूछ लिया। तो सलमान ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब देते हुए सभी को चौंका दिया।
जानिएं सलमान का वैलेंटाइन डे प्लान!
मिडिया कांफ्रेंसिंग के दौरान जब सलमान खान से पूछा गया कि वैलेंटाइन डे आने वाला है और आपकी क्या खास प्लानिंग है इस दिन को लेकर तो उन्होंने कहा नटखट अंदाज में स्माइल करते हुए कहा, “गौर से सुनिए… वैलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना भाई? या मेरा ही लेना देना है वैलेंटाइन डे से?” इसके बाद सलमान खान ने मुस्कुराते हुए कहा, “आप सभी को वैलेंटाइन्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. अल्लाह आपको सलामत रखे.”
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान की 2021 में रिलीज होने वाली कई सारी फिल्में है, जिसके लिए वो अक्सर शुटिंग पर जाते रहते हैं. जल्द ही वो फिल्म “राधे” में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में दिशा पटानी नजर आने वाली है। फिल्मों के साथ ही सलमान भारत के सबसे बड़े रियेलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का सीजन 14 भी होस्ट कर रहे हैं।