1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अपने बढ़े हुए वजन के कारण खूब ट्रोल होती थी हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी, इस खास चीज को अपनी डाइट में शामिल कर फैट से हुई फिट

अपने बढ़े हुए वजन के कारण खूब ट्रोल होती थी हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी, इस खास चीज को अपनी डाइट में शामिल कर फैट से हुई फिट

हरियाणवी सेसेंशन सपना चौधरी लगातार किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रही है, चाहे वो अपनी मौत की झूठी खबर की अफवाह को लेकर या अपने बढ़े वजन को लेकर। हालांकि इस बढ़ते वजन को लेकर ट्रोलरों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इसके बाद उन्होंने एकबार फिर खुद को फीट करने का निश्चय किया। और अपने डाइट में कई अहम बदलाव किये, जिससे वे फिर फैट से फीट हो गई।

By: Amit ranjan 
Updated:
अपने बढ़े हुए वजन के कारण खूब ट्रोल होती थी हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी, इस खास चीज को अपनी डाइट में शामिल कर फैट से हुई फिट

नई दिल्ली : हरियाणवी सेसेंशन सपना चौधरी लगातार किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रही है, चाहे वो अपनी मौत की झूठी खबर की अफवाह को लेकर या अपने बढ़े वजन को लेकर। हालांकि इस बढ़ते वजन को लेकर ट्रोलरों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इसके बाद उन्होंने एकबार फिर खुद को फीट करने का निश्चय किया। और अपने डाइट में कई अहम बदलाव किये, जिससे वे फिर फैट से फीट हो गई।

आइए आपको बताते क्या है एक्ट्रेस का डाइट प्लान:-

आपको बता दें कि हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी लगातार अपने लटके-झटकों के कारण सुर्खियों में रही है। इसके बाद उन्हें सबसे अधिक लाइमलाइट बिग बॉस के 11वीं सीजन में मिला। इस दौरान उनके बढ़ते वजन को लेकर भी बातें हुई थीं, लेकिन उन्होंने इसे कंट्रोल किया और आज वे फिटनेस के मामले में बड़े-बड़े लोगों को मात देती नजर आ रही हैं।

 

सपना ने अपने फैट को कंट्रोल करने के लिए ना सिर्फ हार्डकोर वर्कआउट किया, बल्कि अपनी डाइट में भी कई सारे बदलाव किए। सबसे पहले उन्होंने जिम में पहले से अधिक समय देना शुरु किया।

जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि सपना के डांस मूव्स बेहद कमाल के होते है। उन्होंने अपने डांस को ही अपनी स्ट्रेंथ बनाया और अपने सबसे फेवरेट काम डांस को भी बढ़ा दिया। डांसिंग के जरिए उनका वजन तेजी से कम हुआ।

वजन कम करने के लिए सपना ने ठंडा पानी पीना बिलकुल छोड़ दिया है। उनकी सुबह की शुरुआत भी गरम पानी और नींबू से ही होती है और पूरे दिन में वह 5-7 लीटर तक पानी पी लेती हैं।

अगर हम सपना के खान-पान की बात करें, तो उन्हें हेल्दी और हेवी ब्रेकफास्ट लेना पसंद है। इससे उन्हें पूरे दिन एनर्जी मिलते है और भूख भी नहीं लगती है। वह नाश्ते में मल्टीग्रेन ब्रेड और स्प्राउट्स लेती है और हर दूसरे दिन एग व्हाईट खाती हैं।

इसके अलावा सपना बॉयल्ड चिकन और पनीर खूब खाती हैं। लंच में वह ज्यादा प्रोटीन के अलावा वेजिटेबल्स और फलीदार सब्जियां खाती हैं।

शाम की चाय की जगह वह नारियल पानी और फ्रूट्स लेती है, इससे उन्हें एनर्जी मिलती है और चाय की तलब भी नहीं होती है।

सपना का डिनर भी लंच जैसा ही होता है। लेकिन वह शाम को किसी भी हाल में 7.30 बजे के पहले डिनर कर लेती है और इसके बाद वह कुछ नहीं खाती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...