1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कोरोना संक्रमित हो गए हैं, इसलिए वह एकांतवास में रहेंगे। उन्हें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है। बावजूद इसके रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दुष्यंत चौटाला पूरी एहतियात बरत रहे हैं।

दुष्यंत चौटाला ने अपना एक वीडियो ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। दुष्यंत चौटाला तीसरे उप मुख्यमंत्री हैं जो कोरोना पॉजिटव हुए हैं।

उनसे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। सिसोदिया की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, वहीं मौर्य अभी रिकवर कर रहे हैं।

दुष्यंत दुष्यंत ने वीडियो संदेश के जरिए उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है, जो बीते एक सप्ताह में उनके संपर्क में आए हैं। चूंकि, उपमुख्यमंत्री सिरसा में होने के कारण लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए थे।

लोगों की समस्याओं को भी निरंतर उन्होंने सुना। सोमवार को वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जीएसटी काउंसिल की बैठक में भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा है कि बुखार या कोरोना का कोई अन्य लक्षण नहीं है। लेकिन, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण वह स्वयं एकांतवास में चले गए हैं।

स्वास्थ्य संबंधी सभी हिदायतों का पालन किया जाएगा। याद रहे कि उनसे पहले सीएम मनोहर लाल, परिवहन मंत्री, ऊर्जा मंत्री, कृषि मंत्री समेत दर्जन से ज्यादा विधायक, सांसद भी संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी बीते दिनों कोरोना की चपेट में आ गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...