मेरठ में देश को कई हुनरमंद दिए हैं, इसी कड़ी में अब नाम जुड़ गया हैं। मेरठ के हर्षित बंसल का जिसने 12638 हीरो से अंगूठी तैयार कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
जी हां हम बात कर रहे हैं। मेरठ के हर्षित बंसल की जो कि पेशे से सर्राफ के व्यापारी और और ज्वेलरी डिज़ाइनर है। ऐसे में अब हर्षित ने अपनी धाक विश्व पटल पर काबिज कर ली है। हर्षित में 12638 हीरो से एक अंगूठी तैयार की है जिस अंगूठी को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कर लिया गया है।
बात अगर हर्षित के व्यवसाय की करें तो वह मैसर्स रेनानी जवेलर्स के नाम से एक दुकान चलाते हैं।जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस अंगूठी को तैयार करने में लगभग 3 वर्ष का समय लगा है
25 वर्षीय हर्षित ने लगभग 2 वर्ष पहले ज्वेलरी का शोरूम खोला था। जिसके बाद वह लगातार अपने सपने को पूरा करने के लिए लग गया था। गेंदे के फूल की तरह दिखने वाली अंगूठे का नाम दी मैरीगोल्ड दी रिंग ऑफ प्रोस्पेरिटी रखा गया है। अंगूठी का वजन 165 ग्राम बताया जा रहा है और यह 38 कैरेट के 12638 प्राकृतिक हीरो के प्रयोग से बनाई गई है।