1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश ने सभी का आभार जताया

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश ने सभी का आभार जताया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश ने सभी का आभार जताया

एनडीए प्रत्याशी और जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह ने राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने के बाद सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा, एक ऐसे व्यक्ति को जो एक गांव के बहुत साधारण परिवार से आया है और कभी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में नहीं गया है, यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए मैं आप सबका आभार व्यक्त करता हूं।

उपसभापति पद के लिए हरिवंश नारायण के खिलाफ विपक्ष के उम्मीदवार मनोज झा ने हारने के बाद कहा कि यह किन्हीं दो व्यक्तियों के बीच का मामला नहीं था। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, अहमद फराज ने कहा था-तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल, हार जाने का हौसला है मुझमें।

हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, हरिवंश जी का जितना सम्मान मैं करता हूं, सदन का हर सदस्य उनका उतना ही सम्मान करता है। उन्होंने यह सम्मान कमाया है। संसद में उनकी निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को मजबूत करती है।

पीएम मोदी ने कहा कि सदन की कार्यवाही विषम परिस्थितियों में हो रही है। ऐसे में यह कार्यवाही सही तरीके से चलती रहे। इसके लिए हमें सभापति और उपसभापति का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सदन में प्रोडक्टिविटी के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी बढ़ी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...