1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हरिद्वार: पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, 3 मौके से फरार

हरिद्वार: पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, 3 मौके से फरार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरिद्वार: पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, 3 मौके से फरार

हरिद्वार के थाना बहादराबाद में आम जन चोरी की घटनाओं से परेशान थे, और साथ ही साथ इन चोरों ने पुलिस के भी नाक में दम कर रखा था, इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

हरिद्वार के थाना बहादराबाद थाना सिडकुल और जवालापुर कोतवाली क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं में पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि, इन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस पहले से ही अभियान चला रही थी और अब मुखबिर की सूचना मिलने पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया की, पथरी रोड पुल से अभियुक्त मंजीत पुत्र धर्मवीर निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया गया, वहीं तीन युवक मौके से फरार हो गए।अभियुक्त मंजीत के पास से पुलिस ने चोरी का सामना बरामद किया है। फरार युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...