हापुड़ः प्रसिद्ध तीर्थनगरी बृजघाट क्षेत्र में लोगों की संदिग्ध मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 72 घंटे के अंदर क्षेत्र के अंदर कुल 10 लोगों की जान जा चुकी है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अचानक हो रही मौतों से आसपास के लोग डरे हुए हैं।
क्षेत्र के लोग इन मौतों को जहरीली शराब से होना बता रहे है। हालाँकि इसकी अभी कोई पुष्टि नही हुई है। अचानक हुई इन मौतों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
हालांकि अधिकारी अब तक मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं। जानकारी मिलने पर एडीएम जय नाथ यादव, एसपी सर्वेश मिश्रा, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह और सीओ पवन कुमार मामले की जांच में जुट गए हैं।
आपको बता दें कि हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ब्रजघाट क्षेत्र में पिछले 72 घंटो में रहस्यमयी तरीके से 10 लोगो की संदिग्ध मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद बुधवार तक इलाके में यह अफवाह फैली हुई थी कि यह मौतें जहरीली शराब पीने के कारण हुई हैं।
हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। म्रतक सभी 10 लोगो में से दो शव लावारिस थे, जिनका पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
एक साथ इतनी मौतों की जानकारी मिलते ही हापुड़ प्रशासन अलर्ट हो गया। तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच के लिए पहुच गयी।
पुलिस जांच के दौरान ब्रजघाट स्थित एक होटल में काम करने वाले एक कर्मचारी के पास से देसी शराब का पव्वा बरामद किया है। इसे आबकारी अधिकारी ने कब्जे में लेकर सैंपलिंग के लिए भेज दिया है।