बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 53 वां जन्मदिन मना रही हैं. माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई के एक मराठी परिवार में हुआ था. माधुरी ने मुंबई के पार्ले कॉलेज से माइक्रोबायोलॉजी में डिग्री ली है.
माधुरी ने ‘तेजाब’ से पहले बतौर साइड हीरोइन एक-दो फिल्मों में काम किया था. बड़े निर्माता-निर्देशक उन्हें मराठी मुलगी कह कर खारिज कर देते. किसी को माधुरी के चेहरे से प्रॉब्लम थी तो किसी को उसके बोलने के तरीके से.
‘बेटा’ की कामयाबी के बाद माधुरी ने लगातार हिट फिल्में दीं. नब्बे के दशक की शुरुआत में माधुरी को नंबर वन हीरोइन माना जाने लगा।
इस फ़िल्म के बाद माधुरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. माधुरी को फ़िल्म फेयर अवार्ड्स में 14 बार नॉमिनेशन मिला है, और वो 6 बार इस जीत चुकी हैं।
राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ ने माधुरी के लिए इतिहास रच दिया। माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में मुख्य अभिनेता सलमान खान से भी ज्यादा पैसे मिले थे। इसी के साथ उन्होंने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था।
माधुरी दीक्षित जब अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं उस वक़्त उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ घर बसा लिया था. माधुरी 17 अक्टूबर, 1999 को शादी के बंधन में बंध गईं थी. माधुरी के दो बेटे हैं.