1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर : मौसम का बदला मिजाज, गरज के साथ बारिश

हमीरपुर : मौसम का बदला मिजाज, गरज के साथ बारिश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हमीरपुर : मौसम का बदला मिजाज, गरज के साथ बारिश

हमीरपुर : शुक्रवार की दोपहर अचानक से मौसम ने करवट ली और बादलों में काली घटा छा गई। तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। जिससे लोगों ने सुबह से हो रही उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। करीब आधे घंटे तक हुई इस बारिश ने सड़कें गीली हो गईं। वहीं कुरारा में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे।

शुक्रवार की सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलाकान कर रखा था। लेकिन जैसे ही दोपहर में मौसम ने करवट ली वैसे ही लोगों ने राहत की सांस लेना शुरू कर दी। अचानक से मौसम में हुए बदलाव के बाद से बदरी छा गई और तेज ठंडी हवाएं भी चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश भी होना शुरू हो गई। जिससे लोग अपने आप को बचते बचाते नजर आए। वहीं कई स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद बारिश शांत हो गई। लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से लोगों ने इस उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। दोपहर के वक्त छाए काले बादल इस बात की गवाही दे रहे थे कि तेज बरसात होगी। लेकिन हवा के कारण यह बादल उड़ गए और कुछ ही देर बारिश हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...