1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर : एक साथ नहीं खोली जाएंगी दुकानें, शारीरिक दूरी जरूरी

हमीरपुर : एक साथ नहीं खोली जाएंगी दुकानें, शारीरिक दूरी जरूरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हमीरपुर : एक साथ नहीं खोली जाएंगी दुकानें, शारीरिक दूरी जरूरी

हमीरपुर : कोरोना के चलते लॉकडाउन-4 में पूर्व की ही तरह छूट दी गई है। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए निर्धारित समयावधि में नियमानुसार आवागमन रहेगा। जबकि, शाम सात से सुबह सात बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़ वाहन व लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित रखा गया है।

शासन की ओर से लॉकडाउन-4 में दिए गए निर्देशों के क्रम में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी श्लोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। विचार विमर्श के बाद डीएम ने जनपद वासियों को दी जाने वाली छूट निर्धारित की। इसमें भीड़ न लगने व शारीरिक दूरी का पालन पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने बाजार में सभी दुकानें एक साथ न खोले जाने के निर्देश दिए। कहा, प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार की दुकानें ही खुलेगी। बाजार में दुकानदार तथा ग्राहक दोनों के लिए मास्क व मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अनिवार्यता को दोहराया। सभी प्रकार के स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान पूर्व की भांति बंद रखने व ऑनलाइन क्लास चालू रखने की बात कही। होम डिलीवरी के लिए रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी गई है। इसे पाने के लिए रेस्टोरेंट संचालक खाद्य सुरक्षा विभाग में आवेदन करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...