1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर : महिलाओं के लिए बनेगा पिक शौचालय

हमीरपुर : महिलाओं के लिए बनेगा पिक शौचालय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हमीरपुर : महिलाओं के लिए बनेगा पिक शौचालय

हमीरपुर : सफर के दौरान महिलाओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए शहर में जल्द ही पिंक शौचालय की स्थापना की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए बस स्टैंड के पास स्थित महिला महाविद्यालय के बगल में जमीन चिह्नित कर ली है।

बतादें कि, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने बताया कि पिंक शौचालय की लागत तकरीबन 15 लाख रुपये आएगी। इसमें बच्चों के खेलने के लिए एक कक्ष का निर्माण भी कराया जाएगा। पांच सीट वाले इस शौचालय में सैनेटरी पैड बैंडिग व पैड डिस्ट्राय मशीन भी लगेगी। सेनेटरी पैड खरीदने के लिए महिलाओं को पांच रुपये खर्च करने होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...