कानपुर (चकेरी) केंद्रीय विद्यालय की टीम बुधवार को शहर आई और शहर में जुलाई से संभावित सत्र के शुरू होने को लेकर अस्थायी भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक से अनुबंध पत्र हासिल किया।
बीते साल शहर में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की अनुमति केंद्र सरकार से मिल गई थी। भवन तैयार होने तक शहर के श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षाएं संचालित होंगी।
बुधवार को कानपुर चकेरी केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एके द्विवेदी ने दौरा कर अस्थायी भवन का निरीक्षण कर प्रबंधक आनंदी प्रसाद पालीवाल से अनुबंध पत्र हासिल किया। प्रधानाचार्य ने बताया जुलाई से सत्र प्रारंभ होने की संभावना है।
इस विद्यालय को अभी कक्षा 1 से 5 तक संचालित किया जाएगा। इसके बाद आगे बढ़ाया जाएगा। बताया जुलाई से ऑनलाइन प्रवेश शुरू होंगे। कक्षा एक में दाखिले के लिए छात्र की उम्र 5 से 7 वर्ष होनी चाहिए।