यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हमीरपुर जिले में बुधवार को कोरोना के दो मरीज और बढ़ गए। संक्रमितों में एक दिल्ली और दूसरा अहमदाबाद से लौटा था। दोनों गोहांड कस्बे के निवासी हैं।
हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। एक्टिव केस 14 हैं। पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर संक्रमितों को बांदा मेडिकल कॉलेज भेजने का इंतजाम कर रही है।