1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हल्द्वानी: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में भारी भीड़

हल्द्वानी: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में भारी भीड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हल्द्वानी: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में भारी भीड़

{ हल्द्वानी से पंकज सक्सेना की रिपोर्ट }

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हल्द्वानी के प्राचीन शिव मंदिर और अनेकों मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी लंबी भीड़ दिखाई दे रही थी और हर हर महादेव के नारों से मंदिर गूंज उठा था।

वहां हर कोई भक्त महादेव शिव जी को अपने अपने तरीके से जल अभिषेक करता दिखाई दिया। जहां महिलाएं सुबह 4:00 बजे से ही मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करती दिखाई दी।

हल्द्वानी में आज सुबह से ही बरसात हो रही थी। उसके बावजूद भी भक्तों का जोश कम नहीं हुआ। सुबह से ही बरसात में भी सभी भक्तों मंदिरों में नज़र आये और भगवान शिव की पूजा अर्चना और जल अभिषेक करते दिखाई दिए।

हर कोई भगवान शिव को अपने अपने तरीके से मनाने की कोशिश कर रहा था वही पुजारी का कहना है कि आज के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जल अभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती हैं और मनचाहा फल सबको मिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...