रिपोर्ट : प्रदीप आनंद श्रीवास्तव / मोहम्मद आबिद
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं जहां देर रात कुछ बाइक सवार बदमाशों ने गगहा थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य को गोली मारकर मौके के घाट उतार दिया है ।
बतादें की गगहा थाना क्षेत्र के हटवा के मूल निवासी रितेश मौर्या बसपा में रह चुके हैं और वह गगहा के वार्ड संख्या 51 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, बताया जा रहा है की देर रात रितेश जनसंपर्क कर कार से घर जा रहे थे और इसी दौरान गगहा गजपुर मोड़ पर एक युवक ने हाथ दिया तो रितेश कार से उतर गए आसपास पोस्टर लगवाने लगे तभी बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
वहीं गोली चलने की आवाज आने पर इलाके में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रितेश को अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृतक के भाई आकाश मौर्य ने बताया कि मेरा भाई राजनीतिक से संबंध रखते हैं वर्ष 2015 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा था तब सामान्य सीट थी कुछ वोट के अंतर से हारे थे इस बार परिसीमन के बाद सीट पिछड़ी हो गई थी विरोधियों की आंखों में भाई गड़ने लगे थे चुनावी रंजिश में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी है।
डीआईजी एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि गगहा क्षेत्र मेराज में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारी है जिससे उसकी मौत हो गई है बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी साउथ के नेतृत्व में 3 टीमें गठित की गई है जिसमें क्राइम ब्रांच सर्विस लांस टीम को भी लगाया गया है ।जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।