1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: शारदा हॉस्पिटल से अब तक 49 पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज किया गया

ग्रेटर नोएडा: शारदा हॉस्पिटल से अब तक 49 पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज किया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रेटर नोएडा: शारदा हॉस्पिटल से अब तक 49 पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज किया गया

शारदा हॉस्पिटल से अब तक 49 पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ करके डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 56 मरीजों का इलाज चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि वो भी जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर चले जाएंगे।

किसी भी अस्पताल से एक बार में इतने मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने का या पहला मौका है।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित अधिकारी डॉ देवेंद्र वार्ष्णेय, डीजीएमई के अधिकारी डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, जिला प्रशासन द्वारा मनोनीत नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी के साथ साथ शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई के गुप्ता एवं शारदा हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष निरंजन ने सभी को डिस्चार्ज पत्र सौंपा।

आज होने वाले मरीजों में 6 बच्चे सहित सीआरपीएफ के जवान सत्यवीर भी शामिल है।
डिस्चार्ज पत्र लेने के उपरांत उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

उनके सेवा में लगे डॉक्टर, नर्स, तथा अन्य सदस्यों ने पुष्प वर्षा करके सभी को हॉस्पिटल से विदाई दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...