1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर हैदराबाद : जहां गए योगी और शाह वही हुई बीजेपी की हार-ओवैसी

ग्रेटर हैदराबाद : जहां गए योगी और शाह वही हुई बीजेपी की हार-ओवैसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रेटर हैदराबाद : जहां गए योगी और शाह वही हुई बीजेपी की हार-ओवैसी

ग्रेटर हैदराबाद : जहां गए योगी और शाह वही हुई बीजेपी की हार-ओवैसी

ग्रेटर हैदराबाद में हुए नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 2016 के मुकाबले बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं। 2016 में जहां बीजेपी को महज 4 सीटे मिली थी तो इस बार बीजेपी 48 सीटों पर परचम फहराया हैं। इसको लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बेहद चिंतत हैं। उन्हे डर सता रहा है कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने उससे ज्यादा सीटे हासिल की है उससे भविष्य में सबसे ज्यादा खतरा पैदा होगा। यानि बीजेपी तेलंगाना विधानसभा चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

नतीजे सामने आने के बाद शुक्रवार देर रात असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान वो अपनी पार्टी के प्रदर्शन से खुश तो दिखे लेकिन उनकी चिंता भी साफ जाहिर हो रही थी. ओवैसी ने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से बीजेपी से लड़ेंगे। तेलंगाना के लोग बीजेपी को राज्य में विस्तार करने से रोकेंगे हमें ये पूरा भरोसा है। ओवैसी ने कहा कि हमने 44 सीटों पर जीत हासिल की। उन्होने ये भी कहा कि हमने नव निर्वाचित पार्षदों से बात की है और उन्हें शनिवार से कार्य शुरू करने को कहा।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान ओवैसी ने कहा कि जहां-जहां अमित शाह और योगी आदित्यनाथ प्रचार करने गए, वहां बीजेपी को हार मिली. इससे ये साफ जाहिर है कि यहां के लोगों के मन में क्या है. उन्होने ये भी कहा कि जहां पर योगी सर्जिकल स्ट्राइक बोले थे. लेकिन वहां पर क्या हुआ। उल्टा बीजेपी के ऊपर डेमोक्रेटिक स्ट्राइक हो गई। आंकड़े सबके सामने हैं. ओवैसी ने पत्रकरों से कहा है कि हम मानते है कि भारतीय जनता पार्टी को कामयाबी मिली है। लेकिन तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में हम बीजेपी को ये कामयाबी नहीं मिलने देंगे।

मेयर के लिए चाहिए 75 सीटों का बहुमत

गौरतलब है कि पिछली बार यानि 2016 के चुनावों में TRS ने 150 वार्डों में से 99 वार्ड में जीत हासिल की थी, वही ओवैसी की पार्टी AIMIM को तब भी 44 वार्ड में जीत मिली थी। इस बार TRS 56 सीटों पर तो AIMIM को 44 सीटों पर जीत मिली है। जबकि कांग्रेस के खाते में 2 सीट आई है तो बीजेपी को 48 सीट मिली है। इससे साफ जाहिर है कि बहुमत किसी भी पार्टी के पास नही है। ऐसे में गठजोड़ होना संभव है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...