1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर हैदराबाद : बीजेपी की जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की

ग्रेटर हैदराबाद : बीजेपी की जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रेटर हैदराबाद : बीजेपी की जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की

ग्रेटर हैदराबाद : बीजेपी की जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में दूसरी बड़ी पार्टी बनकर सामने आई बीजेपी की जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की हैं।

याेगी ने कहा है कि मैने चुवान प्रचार के दौरान हैदराबाद का नाम ‘भाग्यनगर’ करने की बात भी कही थी इसलिए अब भाग्यनगर का भाग्योदय शुरू हो रहा है. बता दे कि यूपी के सीएम योगी ने हैदाराबाद में जमकर चुनाव किया था।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि भाग्यनगर का भाग्योदय प्रारंभ हो रहा हैं। हैदराबाद के निकाय चुनावों में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर अभूतपूर्व विश्वास जताने के लिए भाग्यनगर की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद।

चुनाव प्रचार के दौरान ये बोले थे योगी

आपको बता दें कि हैदराबाद में चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि अगर यूपी में फैजाबाद और इलाहाबाद के नाम बदलकर अयोध्या और प्रयागराज हो सकते हैं तो हैदराबाद भी दोबारा भाग्यनगर हो सकता हैं।

नतीजे सामने आने के बाद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना की जनता का आभार जताया हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्टी की तेलंगाना टीम को बधाई दी है और हैदराबाद के लोगों का आभार व्यक्त किया हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...