1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दादा के अंतिम संस्कार करने के बाद पोते की हुई मौत, शोक में डूबा परिवार

दादा के अंतिम संस्कार करने के बाद पोते की हुई मौत, शोक में डूबा परिवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दादा के अंतिम संस्कार करने के बाद पोते की हुई मौत, शोक में डूबा परिवार

रिपोर्ट- माया सिंह

उत्तर प्रदेश : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । दादा का अंतिम संस्कार पोते को भारी पड़ गया । इस हादसे के बाद गांववाले भी भावूक होने से खुद को रोक नहीं पाए ।

दरअसल , दादा का अंतिम संस्कार करने के बाद नदी में नहाने गए एक शख्स की डूबकर मौत हो गई है । जिसके बाद परिजनों में मातम का माहौल है ।

मामला बसेड़ा गांव की है , जहां एक 96 वर्षीय कुरड़ीया नाम के व्यक्ति की मौत हो गई । परिजन और ग्रामीण उसके अंतिम संस्कार के लिए शुकतीर्थ स्थित श्मशान घाट पहुंचे । दाह संस्कार के बात मृतक का पोता 36 वर्षीय धर्मवीर वहीं गंगा नदी में नहाने गये और गहरे पानी में डूब गये ।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घंटो की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया । हालांकि पिता नरेश ने कार्रवाई से इंकार कर दिया और उसी समय धर्मवीर का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया । मृतक की पत्नी मीनू व छह वर्षीय पुत्री साक्षी समेत स्वजन शोक में डूबे हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...