रिपोर्ट : मनीष जैन / मोहम्मद आबिद
आगरा: ताजनगरी के थाना रकाबगंज इलाके में बिजलीघर चौकी के पास नगर निगम के ऑफिस में आग लगने का मामला सामने आया है जहां अचानक आग लगने से लाकों का सामान जलकर राख हो गया वहीं देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया है।
बिजलीघर के पास बने नगर निगम के ऑफिस में अचनाक लगी आग से आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके बाद इलाके की पुलिस भी चंद मिनटों में आग की घटना पर पहुंच गई और आस पास खड़े लोगों के आग की घटना के पास से हटाया गया जिससे कोई भी आग की चपेट में न आए।
बतादें की नगर निगम के ऑफिस में रखें कागजात सहित सिलेंडर में भी आग लग गई. लोगों के अनुसार यह सिलेंडर पास में चाय वाले का बताया जा रहा है वहीं घटना की सतर्कता को देखते हुए बडी संख्या में पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है।
चंद मिनटों में लगी आग ने भयंकर रूप ले लिया जिसके बाद आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया, गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बाल बाल टला. वही गैस सिलेंडर भी जलकर बेकार हो गया. पास में रखी ठेल पूरी तरीके से नष्ट हो गई।
एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने कहा कि बिजलीघर चौकी के पास नगर निगम ऑफिस में अचानक से आग लग गई, आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर कब पाया है।